सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सांसद जोशी ने दुर्ग स्थित फतह प्रकाश संग्रहालय के बाहर साफ सफाई की

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सांसद जोशी ने दुर्ग स्थित फतह प्रकाश संग्रहालय के बाहर साफ सफाई की
X

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दुर्ग स्थित फतेह प्रकाश संग्रहालय परिसर के बाहर चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी के नेतृत्व में साफ सफाई की। इसके पश्चात वृक्षारोपण भी किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया

सेवा पखवाड़े के तहत सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जा रही है। इस अवसर पर सांसद जोशी ने कहा कि अपने आस- पास, गली- मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। इस अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, सेवा पखवाड़ा अभियान के जिला संयोजक नरेंद्र पोखरना, नगर संयोजक लोकेश त्रिपाठी, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, विधानसभा संयोजक गौरव त्यागी, कार्यक्रम संयोजक नवीन सुखवाल, युवा मोर्चा पदाधिकारी शुभम सुखवाल, धीरज सुखवाल,अभिषेक चांवला, रवि मेनारिया ऋतिक ओझा, आशीष शर्मा दुर्ग, मुकेश डांगी, यूमो कार्यकर्ता प्रकाश जाट, विमल बैरागी, लक्ष्मण दास, श्यामनाथ, भैरू गुर्जर, बाबू नाथ चिंटू शर्मा, मनोज सुवालका, तारु गुजर, प्रहलाद शर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story