केंद्रीय बजट हर वर्ग के लिए राहत और सशक्तिकरण का माध्यम: गौतम दक

X
By - मदन लाल वैष्णव |2 Feb 2026 2:03 PM IST
चित्तौड़गढ़। प्रदेश के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री गौतम दक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बजट में महिलाओं को सशक्त करने के लिए देश के हर जिले में महिला छात्रावास बनाने की घोषणा की गई है, वहीं युवाओं के रोजगार के अवसरों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।
राज्यमंत्री ने बताया कि कृषक वर्ग का भी इस बजट में ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश किया गया है और यह देश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
Tags
Next Story
