गणपति विसर्जन के बाद सम्मान समारोह में दिया अनूठा संदेश

चित्तौड़गढ़ शहर में गत रात्रि एक अनूठी पहल करते हुए भाजपा नेता श्रवण सिंह राव और उनकी टीम ने गणपति विसर्जन के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर के सभी वार्डों के युवा, जिन्होंने गणपति बप्पा की झांकियां सजाकर सनातन परंपरा का निर्वहन किया, उनको सम्मानित किया गया।समिति के रामचंद्र ‘छोटू’ माली ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों से लगभग 35 झांकियों के 600 युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी युवाओं ने आगामी वर्ष गणपति महोत्सव को और भी भव्य एवं दिव्य रूप में मनाने का संकल्प लिया। साथ ही, डीजे पर केवल धार्मिक भजन बजाने और फूहड़ नृत्य पर पूर्ण रोक लगाने का निर्णय भी लिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री 1008 जगन्नाथ भारती जी महाराज ने कह कि "युवा वर्ग ही सनातन धर्म का सच्चा प्रहरी है। जब युवा अपनी परंपरा को अपनाएंगे, तभी हमारी संस्कृति जीवंत और सुरक्षित रहेगी।" सांसद सी.पी. जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में सनातन को समाप्त करने की बातें करने वाले आज युवाओं के मन से मिट चुके हैं। यह भारत हिंदू राष्ट्र है और हमारी परंपराएं तथा त्यौहार ही इसकी पहचान हैं।" कार्यक्रम के आयोजक श्रवण सिंह राव ने युवाओं से एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, आपसी परिचय व तालमेल को मजबूत करने और आगामी चुनौतियों का डटकर सामना करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक और युवा मौजूद रहे, जिनमें –घनश्याम लोठ, हरीश इनानी, शिवप्रकाश मंत्री, जीवन चौधरी, गोविंद गुर्जर, सुनील मेनारिया, अपनी दोस्ती अपना संस्थान अध्यक्ष रामचंद्र माली (पार्षद), ओम जी धोबी, सत्यनारायण धोबी, भीमराज सालवी, दिनेश गवारिया, अजय रजक, मथुरा लाल धोबी, निलेश नीलमणि, अजय आहूजा, रवि माली, देवकिशन जाट, प्रवीण सिंह राव, अर्जुन माली, भेरूलाल भाई, चंचल जैन, गोपाल माली, कालूराम खटीक, गोपाल प्रजापत, घनश्याम मेनारिया, दीपक रजक, भेरूलाल मीणा, किशन जाट, जितेंद्र शर्मा, शांति लाल गुर्जर, अर्जुन बेरवा, हर्षद दशोरा और यशपाल रायका विशेष रूप से उपस्थित रहे।
