त्रिदिवसीय रंगोत्सव समिति द्वारा विभिन्न आयोजन

चित्तौडगढ़ । शिवालिक विहार विकास समिति के तत्वावधान में कोलोनी में त्रिदिवसीय रंगोत्सव समिति अध्यक्ष कमल खटोड के संयोजन में धूमधाम से मनाया गया।
सुदेश न्याति व मनीष बाघमार ने बताया कि प्रथम दिवस होलिका दहन किया गया जिसमें शिवालिक विहार कॉलोनी के अतिरिक्त हर्षनगर दिवाकर नगर, रुपनगर आदि कॉलोनी वासियों ने भी उत्साहपूर्ण भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
वरिष्ठ सदस्य परसराम मूंदड़ा, लक्ष्मीनारायण डाड, रणछोडदास काबरा, ओमप्रकाश कपूर, अजयकुमार बनवार आदि ने होलिका पूजन किया। बडी संख्या में उपस्थित महिलाओ बच्चों पुरूषों नें भागीदारी निभाई। होलिका दहन से पूर्व डांडिया रास नृत्य व चौयरमेन का आयोजन हुआ।
मंच संचालन अर्जुन आगाल ने किया। दूसरे दिवस चन्द्रग्रहण होने से शिवालिक महिला मंडल की सदस्याओं ने एकत्रित होकर होली के भजन कीर्तन से भगवान को रिझाया। तीसरे दिवस घनश्याम जोशी के संयोजन में सामुहिक गोठ के साथ होली मिलन समारोह के साथ सैकडों लोगों ने आनंद उठाया। विनोद लढ््ढा, सुनिल काबरा, धर्मेंद्र भडक्तिया , प्रहलाद जोशी, विनोद असावा, गोपाल लढ्ढा ने व्यवस्था में सहयोग दिया ।
