अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

चितौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म शताब्दी को भारतीय जनता पार्टी सुशासन, कर्तव्य पथ गामिनी एवं कर्मयोगिनी के रूप में शासन की पद्धति को भाजपा, राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला मंडल पर कार्यशालाओं, संगोष्ठी और प्रतियोगीताओं के आयोजन का स्वरूप देकर मना रही है। जिसके चलते प्रदेश भाजपा कार्यालय जयपुर में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, एवं मुख्य वक्ता डॉक्टर शिव शक्ति बक्शी (संपादक कमल संदेश), एवं अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने की । अति विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास विभाग मंत्री मंजू बाघमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, संयोजक डॉ वासुदेव चावला, सहसंयोजक सुमन शर्मा, जय गर्ग, अंजू मिश्रा, जगत नारायण जोशी, भूपेंद्र सैनी थे । चित्तौड़गढ़ जिले से संयोजक भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, सहसंयोजक महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा ने भाग लिया।
साथ ही विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।