निंबाहेड़ा में संत महाराज जन्मोत्सव पर निकली वाहन रैली

निंबाहेड़ा में संत दिग्विजय राम महाराज के 33वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सोनी (माहेश्वरी) परिवार द्वारा नगर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में कांग्रेसजनों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता प्रदान की।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरन आंजना, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने रथ में विराजित संत दिग्विजय रामजी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। रैली के आदर्श कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद सर्कल पर पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया और गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा नेता, वरिष्ठ कांग्रेसजन, नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम बुधवार सायं 4 बजे आयोजित किया गया।
