राजस्थान सप्ताह दिवस के तहत "विकसित राजस्थान रन" का आयोजन 15 को

चित्तौड़गढ़, । राजस्थान सप्ताह दिवस समारोह 2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन के तत्वावधान में “विकसित राजस्थान रन” का आयोजन रविवार, 15 मार्च को प्रातः 06:30 बजे किया जाएगा।
यह दौड़ शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर कलक्ट्री चौराहा तक जाएगी, जहां से यू-टर्न लेकर शास्त्रीनगर सर्कल होते हुए जलदाय विभाग शास्त्री नगर मार्ग से भीलवाड़ा बाईपास स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम पर समाप्त होगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में खेल विभाग, शिक्षा विभाग तथा पुलिस विभाग के प्रतिभागी भी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस आयोजन में भाग लेकर विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
