शिव महापुराण से मानव जीवन का कल्याण संभव: आंजना

निंबाहेड़ा ग्राम पायरी में शिवभक्तों एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 1 फरवरी से 7 फरवरी तक शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ एवं मंशापूर्ण महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन गांव के सामुदायिक भवन में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने रविवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया। उन्होंने विधिविधान के साथ सम्पन्न धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित होकर भगवान शिव के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान गांव गिलुंड निवासी प्रसिद्ध कथा वाचक एवं गौव्रती संत प्रहलाद कृष्ण महाराज तथा सावा निवासी पंडित शंकरलाल जी दाधीच से पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना के कथा स्थल पर आगमन पर आसन पर विराजमान कथा वाचक संत प्रहलाद कृष्ण महाराज एवं नाथु सिंह, शंकर सिंह शक्तावत, गोपाल मेघवाल, जगदीश मेघवाल, राजू सालवी, कालू जाट, जगदीश जाट सांड, कैलाश जाट, नंदलाल जाट, राजू जाट, भंवर जाट, गहरी लाल जाट, किशन सिंह, बालूराम जाट, राजू जाट, अजय जाट, जसवंत मेघवाल, किशन मेघवाल, रतन मेघवाल, राजू मेघवाल, राजू भील, हजारीलाल, हरि सिंह, आदित्य सिंह, कुलदीप सिंह, चेनराम मेघवाल, नारायण भील, भूरा लाल भील, गोपी लाल भील, चतुर लाल भील, गोपी लाल भील, धनराज मेघवाल, भागू लाल कांची, नंदलाल कांची, लक्ष्मण कांची, शंकर सुथार, राजू सुथार देवेंद्र सुथार व समस्त ग्रामवासियों द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष गोपाल आंजना,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक,नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख,चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गोपाल जाट सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में शिव महिमा का गुणगान, वेद मंत्रोच्चार, हवन-यज्ञ एवं भक्ति रस से ओतप्रोत वातावरण ने सम्पूर्ण ग्राम को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिसिंचित कर दिया।
