चाय की थडी पर सुनी कार्यकर्ताओ ने मोदी जी की मन की बात

चित्तौड़गढ़ | चित्रकुट मार्केट प्रतापनगर स्थित एक चाय की थडी पर सुनी कार्यकर्ताओ ने मोदी जी की मन की बात पर सुना 119वॉ संस्करण। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि उन दिनों चेम्पियशनशीप प्रतियोगिता चल रही है और क्रिकेट का माहौल है क्रिकेट मे शतक का रोमांच क्या होता है यह तो हम सब भली भांति जानते है लेकिन आज मै आप सबसे क्रिकेट नही बल्कि भारत मे अंतरिक्ष मे जो शानदार शतक बनायी है उसके बात कर रहा हूं।
पिछले महिने देश में इसरो को 100वें रॉकेट की साक्षी बनी है, यह केवल एक नम्बर नही है बल्कि इससे अंतरिक्ष मे विमान मे नई उॅचाईयो को छूने का सकल्प का पता चलता है। हमारे अंतरिक्ष की शुरूआत सामान्य तरीके से हुई थी लेकिन आज हमारा देश इसरो को 100वें रॉकेट की पहचान बना दी है व मन की बात मे मोदी जी ने कहा महिला दिवस पर महिओं के लिए एक नई पहल की जाएगी जिन्होने ईसरो और स्पेस सेक्टर से युवाओं और नारी शक्ति की बात की और एक नारी शक्ति की बात की उन्होने महिला दिवस पर एक नयी पहल का भी एलान किया उन्होने इसरो और स्पेस सेक्टर को लेकर कहा कि ईसरो कि सफलताओ का दायरा काफी बढ रहा है व दुसरे देशो के बहुत सारे सेटेलाईट इसरो भेजे जा चुके हैं।
इस अवसर पर रमेश रामचन्दानी, महेन्द्रसिंह राठौड, सुरेश राठोड,कैलाश , प्रहलाद खटीक, श्यामसुन्दर टेन्ट, ललित टांक , किशन खटीक, कमल, दिनेश, सुरेन्द्र यादव, रमेश वर्मा, विष्णु गांछा, मदनलाल खटीक, सद्दान खान चुन्ना, इरफान खान, दीपेश गेंगट, अमन राठौड, शहजाद खान, रमेश राठौड, सुनील गुर्जर, राकेश जायसवाल, सूरज खटीक, विजय मीणा, गोपाल खटीक आदि मौजुद थे।
