निंबाहेड़ा–छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में हुए शामिल

निंबाहेड़ा–छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में हुए शामिल
X

निंबाहेड़ा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार को राजस्थान विधानसभा का प्रदेशभर से आए कांग्रेसजनों द्वारा घेराव किया गया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी पर भाजपा के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा विधानसभा में की गई अमर्यादित टिप्पणी एवं विरोध करने पर कांग्रेस विधायकों के सदन से निलंबन के खिलाफ़ प्रदर्शन कर राजस्थान विधानसभा का घेराव किया गया। विधानसभा घेराव में निंबाहेड़ा–छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

राजस्थान विधानसभा के घेराव हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से छोटीसादड़ी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद रविप्रकाश सोनी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, युवा नेता विकास धाकड़ संतोषपुरिया, गोपाल जणवा, जगदीश मेघवाल, आशुतोष टांक एवम् दीपक सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में निंबाहेड़ा–छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजन शामिल हुए।

Next Story