युवा कांग्रेस ने चलाया सशक्त जन जागरूकता अभियान

युवा कांग्रेस ने चलाया सशक्त जन जागरूकता अभियान
X

निम्बाहेड़ा,|भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़े खतरे वोट चोरी के खिलाफ निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस ने मंगलवार को एक सशक्त और जन जागरूकता आधारित अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य जनता को यह समझाना है कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग मिलकर चुनाव में वोटो की चोरी कर रहे है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में चल रहे #StopVoteChori आंदोलन के तहत,यह अभियान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर में गाड़ियों पर वोट चोरी रोको के पोस्टर और स्टीकर लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। भारत के संविधान में जनता को सर्वोच्च माना गया है,और प्रत्येक नागरिक का वोट लोकतंत्र की नींव है। लेकिन यदि यही वोट चोरी हो जाए — ईवीएम में गड़बड़ी, फर्जी मतदान,प्रशासनिक दबाव और चुनावी तंत्र का दुरुपयोग हो,तो यह देश की सबसे बड़ी संसदीय व्यवस्था पर कलंक है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर मंच पर इस मुद्दे को उठा रही है ताकि आने वाले समय में भारत के हर नागरिक को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रणाली मिले सके।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी ने बताया कि युवा कांग्रेस का यह अभियान केवल एक विरोध नहीं है,बल्कि यह एक चेतावनी है,उन ताकतों के खिलाफ जो लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, पूरे भारत की है। यदि हम आज नहीं जागे, तो कल हमारे बच्चों को चुनाव नाम की कोई चीज़ नहीं मिलेगी।

इस अवसर पर निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आँजना,युवा कांग्रेस निवर्तमान नगर अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादोन, निवर्तमान पार्षद ओमप्रकाश शर्मा,पार्षद राजेश सांड,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोमिल चौधरी,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम अहीर,युवा कांग्रेस ब्लॉक सचिव विकास धाकड़,एनएसयूआई पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल वर्मा,छात्र नेता दीपक धाकड़,राहुल सेन,आशुतोष टांक, दिलकुश मीणा,समरथ रेगर आदि युवा साथी मौजूद थे।

Tags

Next Story