युवा मोर्चा कालेज, केंपस हास्टल में जाकर सदस्य बनाये- रघु शर्मा

युवा मोर्चा कालेज, केंपस हास्टल में जाकर सदस्य बनाये- रघु शर्मा
X

चित्तौड़गढ़, भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के दुसरे चरण में सोमवार को अंहिसा नगर ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के महिला, युवा, ओबीसी, अल्पसंख्यक, एससी, एसटी एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान की टोली की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने भाजपा मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी व संगठन के विस्तार का बड़ा अवसर होता है। सभी मोर्चे लक्ष्य तय करके सदस्यता अभियान में जुट जायें। समाज के हर वर्ग और हर घर तक पहुंचना है। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार कर जन-जन को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर उन्हें सदस्य बनाने का आव्हान किया। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री रघु शर्मा ने मोर्चों के अध्यक्षो से सदस्यता अभियान का अब तक का वृत लेते हुए कहा कि दुसरे चरण में युवा मोर्चों से यूनिवर्सिटी, कॉलेज, यूथ हॉस्टल में जाकर सदस्य बनाने साथ ही सभी मोर्चों सहित अन्य प्रकोष्ठों से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करने का आव्हान किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारी द्वारा सदस्यता अभियान के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। जिला प्रचार मंत्री गोवर्धन जाट ने अभियान की सामग्री को विधानसभा वार वितरित की। बैठक में जिला मंत्री कर्नल सिंह कांकरवा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विदुषी बिल्लु, किसान मोर्चा रतन पूर्बिया, असगर अली, रतन लाल गाडरी, राजमल सोनी, राजकुमार बंजारा, कार्यालय प्रमुख प्रकाश बोर्डे आदि उपस्थित थे।

Next Story