होली से पहले मिलावटखोरों पर चित्तौड़गढ़ प्रशासन का 'हंटर': होटलों और नमकीन दुकानों पर छापेमारी

चित्तौड़गढ़। आगामी होली के त्यौहार पर आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन 'एक्शन मोड' में आ गया है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं सीएमएचओ डॉ. ताराचंद गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा दल ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन तलाशी अभियान चलाकर नमूनों की जब्ती की।
नमकीन, मटर और दही के सैंपल लिए
खाद्य सुरक्षा टीम ने वोजूदा स्थित मैसर्स आराधना होटल का निरीक्षण कर वहां से दही का नमूना लिया। इसके बाद चित्तौड़गढ़ शहर के प्रसिद्ध लाजवाब नमकीन प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की गई, जहाँ से नमकीन एवं मसाला मटर के नमूने संग्रहित किए गए। टीम ने पार्श्वनाथ बेवरेजेस का भी औचक निरीक्षण कर स्वच्छता मानकों की जांच की।
उदयपुर लैब भेजे गए नमूने, रिपोर्ट के बाद होगी एफआईआर
विभाग ने जानकारी दी कि संग्रहित किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, उदयपुर भिजवा दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. ताराचंद गुप्ता ने सख्त लहजे में कहा कि यदि जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होती है, तो Food Safety and Standards Act, 2006 के कड़े प्रावधानों के तहत संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मिलावट की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन जारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार करना अपराध है। डॉ. गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी मिलावट की आशंका हो, तो वे कार्यालय के दूरभाष नंबर 01472-245813 पर तत्काल सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मिलावट के विरुद्ध यह 'शुद्ध के लिए युद्ध' अभियान लगातार जारी रहेगा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
