चित्तौड़गढ़: अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल, 4 की हालत गंभीर

चित्तौड़गढ़: अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल, 4 की हालत गंभीर
X


बेगूं/चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं उपखंड के पारसोली क्षेत्र में आज एक बेहद अजीबोगरीब और दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक वृद्ध के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया, जिससे वहां मौजूद 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद श्मशान घाट पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

उसी मृतक के अंतिम संस्कार में हमला, जिसकी मौत मधुमक्खी के काटने से हुई थी

हैरानी की बात यह है कि पारसोली निवासी जमनालाल शर्मा की कल मधुमक्खियों के काटने से ही मौत हुई थी। आज जब ग्रामीण और परिजन उनका अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने फिर से हमला कर दिया। इस हमले में करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत पारसोली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे अस्पताल

घायलों में से चार लोगों की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार गोपाल जीनगर और नायब तहसीलदार रामचंद्र वैष्णव अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार का जायजा लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story