चित्तौड़गढ़: सोमी-उपरेड़ा हादसे के पांचवें दिन 6 साल की रूत्वी का शव बरामद

X
चित्तौड़गढ़, जिले के राशमी उपखंड में सोमी-उपरेड़ा पुलिया पर बीते मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे के पांचवें दिन रविवार को 6 वर्षीय बालिका रूत्वी का शव बरामद किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) मुकेश सांखला ने बताया कि रूत्वी की तलाश के लिए तेज बहाव के बीच व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने कई किलोमीटर तक नदी के बहाव की दिशा में खोजबीन की। रविवार सुबह से ऑपरेशन को और तेज करते हुए, दोपहर करीब 1:30 बजे रतनखेड़ी पुलिया के पास रूत्वी का शव मिला।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी दिखाई, लेकिन तेज बहाव ने सर्च ऑपरेशन को चुनौतीपूर्ण बनाया। शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे ने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।
Next Story
