घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदाय को लेकर सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा

घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदाय को लेकर सीएम भजनलाल की बड़ी घोषणा
X

जयपुर |सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के युवा,महिला अगर अपना व्यापार करना चाहते है तो सरकार उनके साथ है। उन्होने कहा कि मैं जानता हूं कि आपके पास बैंक में रखने के लिए कुछ नहीं होता हैं।

लेकिन आप चिंता मत कीजिए, आपकी बैंक गारंट देने वाला भी मैं हूं। आप अपना फॉर्म भरिए, आगे आइए, क्या काम करना चाहते है। वो काम कीजिए। हमारी सरकार पूरी तरह से आपके साथ हैं।

सीएम रविवार को अंबाबाड़ी स्थित आदर्श विद्या मन्दिर के सभागार में आयोजित विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रबुद्धजन महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

गड़ा धन मिलता है तो वो बंजारा समाज का

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि बंजारा समाज के जैसा व्यापारिक कौशल किसी ओर का नहीं है। हमने देखा है जब हमारा यह समाज किसी बड़े गांव में जाता था। गांव के लोग कहते थे कि हमें कुछ आवश्यकता है तो उसी गांव में इनका एक निशान होता था।

उस जगह पर गड़ा धन निकालकर उस गांव की अर्थव्यवस्था में योगदान देते थे। आज भी मैं कहना चाहता हूं कि अगर किसी गांव में अथवा किसी अन्य स्थान पर इस तरह का धन मिलता है तो वो किसी ओर का नहीं है, वो बंजारा समाज का ही हैं।

स्कूल ऑन व्हील्स की स्थापना होगी

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने घुमन्तु परिवारों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए आवासीय पट्टे वितरित किए और इन परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रावास की व्यवस्था की। वहीं इस बजट में हमने घुमन्तु समुदाय के बच्चों की शिक्षा के लिए राज पहल कार्यक्रम की अभिनव पहल की है।

इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रत्येक जिले में एक स्कूल ऑन व्हील्स स्थापित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

इसके साथ ही प्रवास-प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी शिक्षा शिविर तथा शैक्षिक संभागों में 6 माह के स्कूल रेडिनेस कैम्प भी आयोजित किए जाएंगे। इससे पलायन और प्रवास के कारण नियमित विद्यालय से वंचित रहने वाले बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित होगी।

Tags

Next Story