CM भजनलाल का भ्रष्टाचारी अधिकारियो के खिलाफ वार,एक IAS सहित 10 रिटायर्ड अफसरों की पेंशन रोकेगी सरकार: 7 अफसरों पर चलेगा मुकदमा

CM भजनलाल का भ्रष्टाचारी अधिकारियो के खिलाफ वार,एक IAS सहित 10 रिटायर्ड अफसरों की पेंशन रोकेगी सरकार: 7 अफसरों पर  चलेगा मुकदमा
X

जयपुर।

भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्रवाई को हरि झंडी दिखा दी हे अब एक आईएएस सहित 10 रिटायर्ड अधिकारियों की पेंशन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपी अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमे चलाने की अनुमति देने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लम्बित 38 मामलों का निपटारा किया है। उन्होंने लम्बे समय से ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे और भ्रष्टाचार के आरोपी दो अधिकारियों को सेवा से हटाने को भी मंजूरी दी है।

एक रिटायर्ड आईएएस अफसर की पेंशन रोकने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इस रिटायर्ड आईएएस के खिलाफ गड़बड़ी करने के आरोप थे।

7 अफसरों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी

भ्रष्टाचार के आरोप में एसीबी में पकड़े गए 7 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। 11 अफसरों के खिलाफ सीसीए नियम 17 और दो अफसरों के खिलाफ सीसीए नियम 16 के तहत कार्रवाई करने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इन अधिकारियों के वेतन में सालाना बढ़ोतरी रोकी जाएगी। ​रिटायर्ड हो चुके 9 अधिकारियों की पेंशन रोकने की फाइल को मंजूरी दी है।

2 अफसरों की रिव्यू याचिका खारिज, विभागीय जांच में 2 अफसरों को राहत

मुख्यमंत्री स्तर पर रिव्यू के बाद दो मामलों में सीसीए नियम 34 के तहत रिव्यू याचिकाओं को खारिज कर पहले की कार्रवाई को यथावत रखा गया है।विभागीय जांच के दो मामलों में आरोपी अफसरों को राहत दी गई है।

Next Story