सीआरपीएफ जवान के घर चोरी, सोने-चांदी के जेवरात चोरी

X
By - vijay |11 Feb 2026 3:11 PM IST
अजमेर। शक्ति नगर क्षेत्र में रहने वाले सीआरपीएफ जवान विनोद वर्मा के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। जानकारी अनुसार, चोरी की वारदात तब हुई जब परिवार मध्य प्रदेश में जवान से मिलने गया था।
पीड़ित ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को उन्होंने अपने परिवार को शिवपुरी, मध्य प्रदेश बुलाया था। पीछे से घर बंद पड़ा हुआ था। 8 फरवरी को सुबह पड़ोसी पंडित ने फोन कर सूचना दी कि मकान के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद 9 फरवरी को परिवार के साथ अजमेर लौटे तो मकान के ताले टूटा हुआ और घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला।
जांच के दौरान पता चला कि घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। जवान की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर मुआयना शुरू कर दिया है। पुलिस चोरी की घटना की जांच कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
Next Story
