अजमेर के कबाड़ गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, मालिक और कर्मचारी झुलसे

अजमेर के कबाड़ गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, मालिक और कर्मचारी झुलसे
X

अजमेर अजमेर में गैस कटर से वाहन काटते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में यहां काम कर रहा एक कर्मचारी और मालिक झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं धमाके की आवाज से आग के बीच वहां मौजूद अन्य लोग बाहर की तरफ दौडे़।

हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। क्षेत्रीय पार्षद सुनील धानका ने बताया- पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं और आवासीय कॉलोनी में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग हो रहा है। सूचना के बाद अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे नेहरू नगर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में हुआ।अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया- हादसे में मालिक सिद्धार्थ जैन व काम कर रहा कर्मचारी पुनित झुलस गया। दोनों के हाथ झुलसे हैं और हालत ठीक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story