अम्बेडकर नारी शक्ति एकता मंच का दीपोत्सव मिलन

अम्बेडकर नारी शक्ति एकता मंच का दीपोत्सव मिलन
X


उदयपुर। अम्बेडकर नारी शक्ति एकता मंच का दीपोत्सव मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर गणपति वंदना के साथ हुआ। वक्ताओ ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा की साथ ही उनके निस्तारण के साथ बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। महिला परिवारो और समुदायो की रीढ़ होती है वे अपने परिवारों की देखभाल, सहयोग और पालन - पोषण करती है और बच्चों के विकास के लिए आवश्यक हर संभव कोशिश करती है महिलाएं समुदाय निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समारोह में उपस्थित महिलाओं ने अपने रुचियों के अनुसार सांस्कृतिक प्रस्तुति क़री एवं रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया। विजेताओं को पारितोषिक और सभी सदस्यों को दीपावली उपहार दिया गया। कार्यक्रम में लता खिंची, हेमलता चौहान एवं कलावती दाहिमा, सोनी दाहिमा, सुमित्रा खटीक, नीलम खिंची, गीता खटीक सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

Next Story