डीग जिले में सीजन का पहला कोहरा बना लोगों के लिये नासूर

डीग जिले में सीजन का पहला कोहरा बना लोगों के लिये नासूर
X

डीग। जिले में सीजन का पहला कोहरा लोगों के लिये परेशानी का सबब बनता जा रहा है। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड ने जोर पकड़ लिया है और लोग ठंड के सितम से जूझते नजर आ रहे हैं।

घने कोहरे और धुंध के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जहां वाहन हैड लाइट जलाकर रेंगते हुए चलते दिखाई दे रहे हैं। दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

सुबह के समय लोग घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। ठंड से बचाव के लिये लोग अलाव जलाकर ताप रहे हैं और गर्म पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी ठंड का असर साफ देखा जा सकता है।

कृषि व मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।

Tags

Next Story