गर्मी के कारण जैन साध्वी दयाश्री म.सा. का भी देवलोकगमन, कांस्टेबल की मौत

By - भीलवाड़ा हलचल |27 May 2024 7:33 PM IST
जोधपुर पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल पदम सिंह की गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ने पर एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी उपचार के दौरान रविवार रात को मौत हो गई।
इधर, रविवार को पीपाड़ शहर में जैन संत चिरंजय मुनि के बाद सोमवार को पीपाड़ शहर के ही जैन साध्वी दयाश्री म.सा. का भी देवलोकगमन हो गया है। बताया जा रहा है कि साध्वी की रात को गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया। निधन के चलते समाज में शोक की लहर छाई हुई है।
Next Story
