दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
X


पाली। जिले के फालना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानी-खीमेल रोड पर पवन वाटिका के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून ही खून बिखर गया।

आमने-सामने की टक्कर में उड़े परखच्चे

रानी थाना SHO अरुण कुमार के अनुसार, हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ। एक बाइक पर सवार अजय (21) और अजय पुत्र मोडाराम रानी गांव से फालना की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर प्रेमकुमार (27) और श्रवण (30) निवासी खीमेल रानी की तरफ आ रहे थे। पवन वाटिका के पास दोनों बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद एक चश्मदीद युवक रोहित हादसा देख सदमे में बेहोश हो गया।

अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रानी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्रेमकुमार, श्रवण और अजय पुत्र मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। मृतक अजय 12वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है, वहीं गंभीर रूप से घायल अजय पुत्र मोडाराम को प्राथमिक उपचार के बाद पाली हायर सेंटर रेफर किया गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story