पति-पत्नी में झगड़ा… गुस्साए पिता ने 18 महीने के बेटे को बोरवेल में डाला, आरोपी हिरासत में

X
जयपुर में एक कलियुगी पिता ने अपने डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे के शव को भी बोरवेल में डाल दिया। जमवांरामगढ़ के दीपोला गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात से हर कोई अचंभित रह गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर से आपदा राहत टीम बच्चे के शव को निकालने के लिए निकल चुकी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब का आदी है। जिसके चलते उसका पत्नी में काफी समय से विवाद था। आरोपी की पत्नी बच्चे को छोड़कर अपने पीहर रहने लगी। वहीं बच्चा काफी समय से बीमार था। जिससे भी घर में तनाव का माहौल था।
Next Story
