रेमंड ग्रुप के पूर्व MD विजयपत सिंघानिया का निधन, 87 साल की उम्र में उद्योग जगत को बड़ा झटका

रेमंड ग्रुप के पूर्व MD विजयपत सिंघानिया का निधन, 87 साल की उम्र में उद्योग जगत को बड़ा झटका
X

नई दिल्‍ली: रेमंड के पूर्व चेयरमैन, पद्म भूषण से सम्मानित और जाने-माने एविएटर विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया है। उनका निधन मुंबई में 87 वर्ष की आयु में हुआ। बेटे गौतम सिंघानिया ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर उनके निधन की जानकारी दी। गौतम रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

पद्म भूषण से सम्मानित विजयपत सिंघानिया न केवल रेमंड में अपने नेतृत्व के लिए जाने जाते थे, बल्कि एविएशन के प्रति अपने जुनून के लिए भी मशहूर थे। हॉट एयर बैलून में सबसे ज्‍यादा ऊंचाई तक पहुंचने का विश्व रिकॉर्ड भी उनके नाम था।

विजयपत सिंघानिया ने साल 2000 तक लगभग दो दशकों तक रेमंड के चेयरमैन के तौर पर कंपनी का नेतृत्व किया। इसके बाद उन्होंने कंपनी की बागडोर गौतम सिंघानिया को सौंप दी। उन्होंने कंपनी में अपनी पूरी 37 फीसदी हिस्सेदारी भी अपने बेटे के नाम कर दी थी। बाद में विजयपत सिंघानिया और गौतम सिंघानिया के बीच कानूनी विवाद भी हुए, जो बाद में सुलझा लिए गए।

रविवार को होगा अंतिम संस्‍कार

विजयपत सिंघानिया के अंतिम संस्कार के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन रविवार, 29 मार्च 2026 को होगा।

दोपहर 1:30 बजे हवेली (एल. डी. रूपारेल मार्ग) में यह आयोजन रखा गया है।

इसके बाद दोपहर 3:00 बजे चंदनवाड़ी में उनका अंतिम संस्कार होगा।

कौन थे विजयपत सिंघानिया?

विजयपत सिंघानिया ने 1980 में रेमंड की बागडोर संभाली। उन्हें एक ऐसा कारोबार विरासत में मिला, जिसकी इज्‍जत तो थी। लेकिन, उसने अभी तक अपनी पूरी क्षमता हासिल नहीं की थी। उनकी अगुवाई में इस ग्रुप में जबरदस्त बदलाव आया।

Next Story