स्वतंत्रता सेनानी,पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का अंतिम संस्कार बिना राजकीय सम्मान

स्वतंत्रता सेनानी,पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का  अंतिम संस्कार बिना राजकीय सम्मान

स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व उपमुख्यमंत्री और कई राज्यों की राज्यपाल रहीं कमला बेनीवाल की अंत्येष्टि पर राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर विवाद छिड़ता नजर आ रहा है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे लेकर भाजपा से सवाल पूछा है कि क्या ये अपमान दिल्ली के इशारे पर किया गया।

राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल का निधन 15 मई बुधवार को जयपुर में हुआ। गुरुवार को जयपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन बेनीवाल के अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने को लेकर अब सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि कमला बेनीवाल राजनेता होने के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी भी रहीं थीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए राजस्थान सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने भाजपा सरकार पर बेनीवाल का अपमान करने का आरोप लगाया।

Tags

Next Story