हनुमानगढ़ टाउन में फैक्ट्री में हादसा, मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत

हनुमानगढ़ टाउन में फैक्ट्री में हादसा, मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत
X

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम के दौरान हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना 4 जनवरी को 10 एचएमएच स्थित गणपति इंडस्ट्रीज में हुई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय कोमल रानी के रूप में हुई है, जो गांव शेरेकां की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार कोमल रानी सुबह करीब 9.30 बजे फैक्ट्री में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बरमा मशीन की चपेट में आ गई। हादसे में उसका पैर कटकर अलग हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

फैक्ट्री में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत घायल कोमल को हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मृतका के पति सुखदेव चंद ने टाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई उम्मेदराम को सौंपी गई है।

Next Story