चित्तौड़गढ़ में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

चित्तौड़गढ़ में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर और पिकअप की भिड़ंत में 2 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
X

चित्तौड़गढ़/निकुंभ | चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वागन नदी की पुलिया पर एक कंटेनर और श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप ड्राइवर सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक महिला श्रद्धालु और बच्चे घायल हो गए।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 8 बजे हुआ जब कंटेनर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

दशा माता मंदिर से लौट रहे थे श्रद्धालु

थाना अधिकारी राम सिंह ने बताया कि पिकअप में सवार सभी लोग प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव के रहने वाले थे। वे उदयपुर जिले के मावली स्थित प्रसिद्ध दशा माता मंदिर में दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। पिकअप में ड्राइवर के अलावा करीब 15 महिलाएं और बच्चे सवार थे।

ड्राइवर और महिला श्रद्धालु की मौत

हादसे में पिकअप ड्राइवर ओंकार सिंह और प्रतापगढ़ निवासी झूमा कंवर (45) पत्नी लोकेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और निकुंभ अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

कंटेनर ड्राइवर भी घायल

भिड़ंत में कंटेनर ड्राइवर भी घायल हो गया है, जिसका निकुंभ अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story