मैं भी एक मां हूं-वसुंधरा

मैं भी एक मां हूं-वसुंधरा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने के हादसे को माता-पिता और बच्चों के सपनों का अंत बताते हुए कहा है कि वह भी एक मां हैं और वह समझ सकती है कि एक मां अपनी संतान को कैसे पालपोस कर बड़ा करती है, यह एक ऐसा दर्द है, जिसकी कोई सीमा नहीं है।
श्रीमती राजे शनिवार को इस हादसे के मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया और इस दौरान वह भावुक हो गई और कहा “मैं आप लोगों का दर्द महसूस कर सकती हूँ, क्योकि मैं भी एक मां हूं। मैं समझ सकती हूं कि एक मां अपनी संतान को कैसे पालपोस कर बड़ा करती है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दर्द है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के सपने देखते हैं कि मेरा बच्चा बड़ा हो कर ये बनेगा-वो बनेगा। यह हादसा उन सपनों का अंत है जो माता-पिता और उन बच्चों ने देखे थे।”
