ट्रक में चावल के नीचे छुपी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

ट्रक में चावल के नीचे छुपी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
X
ट्रक में चावल के नीचे छुपी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में बीकानेर रेंज पुलिस की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक ट्रेलर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह शराब चावल के कट्टों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही थी। कार्रवाई में ट्रक चालक और परिचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ कालू जाट उम्र 30 निवासी मुंढाल तहसील भिवानी तथा सुमित उर्फ सूरज जाट उम्र 28 निवासी सुंदरपुर तहसील रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

जांच के दौरान ट्रक में लदे चावल के कट्टों को हटाने पर नीचे शराब के 80 कार्टून मिले। इनमें 50 कार्टून रॉयल स्टैग और 30 कार्टून आईकोनिंग व्हाइट ब्रांड के बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार इनकी बाजार कीमत भी लाखों रुपए में आंकी जा रही है।

यह कार्रवाई बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर संदीप पूनिया के नेतृत्व में की गई। टीम में सब इंस्पेक्टर फरमान खान, सहायक उप निरीक्षक विमलेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक तकनीकी नानूराम, सिपाही नरेश, भीवांराम, ड्राइवर कांस्टेबल शिव तथा कांस्टेबल रविंद्र सिंह और बाबूलाल शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसके पीछे शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह खेप पंजाब से राजस्थान होते हुए गुजरात भेजी जा रही थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story