तस्करों को शादी में बुलाना पड़ा भारी, कॉन्स्टेबल बिश्नोई बर्खास्त

तस्करों को शादी में बुलाना पड़ा भारी, कॉन्स्टेबल बिश्नोई बर्खास्त
X


झालावाड़: राजस्थान पुलिस की साख पर बट्टा लगाने वाले एक मामले में झालावाड़ एसपी अमित कुमार ने शनिवार को कड़ा कदम उठाते हुए कॉन्स्टेबल अशोक बिश्नोई को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। भालता थाने में तैनात इस कॉन्स्टेबल पर अपनी ही शादी में नामी तस्करों और अपराधियों को आमंत्रित करने का गंभीर आरोप सिद्ध हुआ है।

नागौर जिले की खींवसर तहसील के चावड़िया गांव निवासी अशोक बिश्नोई (28) साल 2015 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था और पिछले 4 साल से भालता थाने में तैनात था। करीब 14 दिन पहले नागौर में हुए उसके विवाह समारोह में अपराधियों के जमावड़े की गोपनीय शिकायत एसपी को मिली थी।

जांच में खुले राज:

अपराधियों की मौजूदगी: पिड़ावा डिप्टी की जांच और तकनीकी साक्ष्यों में पुष्टि हुई कि शादी में राजस्थान और मध्य प्रदेश के 8 सक्रिय अपराधी शामिल थे।

पप्पू तंवर की उपस्थिति: समारोह में कुख्यात तस्कर पप्पू तंवर भी मौजूद था, जिसकी संपत्ति एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले ही फ्रीज की जा चुकी है।

जीरो टॉलरेंस: एसपी अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि अपराधियों से किसी भी प्रकार की मिलीभगत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कठोर निर्णय लिया गया है।

शादी में पहुंचे मुख्य अपराधी:

पप्पू लाल तंवर: (6 मामले दर्ज)

रामगोपाल व रामबाबू: (प्रत्येक पर 5 मामले दर्ज)

अतीक मोहम्मद: (5 मामले दर्ज)

मांगीलाल भील व चैन सिंह: (राजगढ़, MP के तस्कर)

रमेश तोमर व दुर्गालाल: (आपराधिक रिकॉर्ड वाले अन्य साथी)

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story