जयपुर के युवक की ओंकारेश्वर में डूबने से मोत

जयपुर के युवक  की  ओंकारेश्वर में  डूबने  से मोत
X

ओंकारेश्वर. बांध के समीप ब्रह्मपुरी घाट पर जयपुर के रहने वाले अनिल मीणा (25) स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए। इस दौरान वह डूबने लगे, लेकिन स्थानीय नाविकों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, अनिल जयपुर की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और छुट्टियों में ओंकारेश्वर आए थे। उनकी आध्यात्मिक यात्रा आखिरी यात्रा बन गई।


Tags

Next Story