सुहाने मौसम में अप्रैल की विदाई और मई का स्वागत, जानें तपन के बीच कहां होगी बारिश

सुहाने मौसम में अप्रैल की विदाई और मई का स्वागत, जानें तपन के बीच कहां होगी बारिश

जयपुर: गर्मी के महीने अप्रैल की विदाई सुहाने मौसम में हुई है और राहत की बात यह भी है कि मई का स्वागत भी सुहाने मौसम में हुआ है। पिछले एक महीने में 7-8 एक्टिव हुए अलग अलग पश्चिमी विक्षोभ ने झुलसती गर्मी पर ब्रेक लगाए रखे। हालांकि महीने में दो तीन बार अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा लेकिन बारिश और बूंदाबांदी के कारण मौसम जल्द ठंडा भी हो गया। यूं कहा जा सकता है कि चिलचिलाती गर्मी के लिए जाने वाला अप्रैल लोगों को झुलसा नहीं पाया क्योंकि बारिश के साथ ओलावृष्टि ने गर्मी को ज्यादा हावी नहीं होने दिया। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

पूरे प्रदेश में गिरा तापमान

पिछले दो दिन से तुलना की जाए तो प्रदेश के सभी शहरों के तापमान में गिरावट आई है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गिरावट चूरू में 4.8 डिग्री सेल्सियस की हुई। इसी तरह बीकानेर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 4.0 और फलोदी में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के सभी शहरों में सोमवार की तुलना में मंगलवार को कम तापमान दर्ज किया गया।

इसी सप्ताह गर्मी दिखा सकती है तेवर

अप्रैल तो लुकाछिपी में बीत गया लेकिन अब मई में गर्मी अपना तेवर दिखा सकती है। खासतौर पर उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होना आम बात हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल आसमान में कोई नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता नजर नहीं आ रहा। अगर कोई नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव भी होता है तो वह ज्यादा मजबूत नहीं होगा। ऐसे में अब गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर सकती है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

बाड़मेर में 39.9 डिग्री सेल्सियस

जालौर में 39.6 डिग्री सेल्सियस

डूंगरपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस

कोटा में 39.0 डिग्री सेल्सियस

बूंदी में 39.0 डिग्री सेल्सियस

सिरोही में 38.8 डिग्री सेल्सियस

करौली में 38.5 डिग्री सेल्सियस

धौलपुर में 38.5 डिग्री सेल्सियस

फलोदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर में 38.1 डिग्री सेल्सियस

भरतपुर में 38.0 डिग्री सेल्सियस

अंता बारां में 37.9 डिग्री सेल्सियस

डबोक में 37.9 डिग्री सेल्सियस

पिलानी में 37.9 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा में 37.6 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर में 37.4 डिग्री सेल्सियस

चूरू में 37.2 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस

जयपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर में 36.8 डिग्री सेल्सियस

गंगानगर में 36.6 डिग्री सेल्सियस

अजमेर में 36.5 डिग्री सेल्सियस

अलवर में 36.5 डिग्री सेल्सियस

संगरिया में 35.8 डिग्री सेल्सियस

सीकर में 35.0 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू में 30.4 डिग्री सेल्सियस

Read MoreRead Less
Next Story