अपनी बैसाखियों की सरकार को बचाने के लिए केन्द्र सरकार लेकर आई नया कानून-पायलट

टोंक, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि अपनी बैसाखियों सरकार को बचाने तथा विपक्ष सहित अपने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथियों पर अंकुश लगाने की नियत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐसा कानून लेकर आई है जिससे तीस दिनों तक मुख्यमंत्री या मंत्रियों के जेल में रहने पर उन्हें पद से हटाया जा सके।
श्री पायलट ने आज टोंक जिला कांग्रेस कमेटी में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा कानून बनाया जिसने कोविड जैसी महामारी के समय में आम जनता को सम्बल प्रदान करने काम किया। इसी प्रकार शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा योजना जैसी जनहितैषी योजनाएं लेकर आई। भाजपा ने अपने शासनकाल में इनको कमजोर करने काम किया है। सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ ही विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा सीजफायर पर दिये गये बयान, भारत पर लागू किये गये टैरिफ ने केन्द्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक नीति की पोल खोल दी हैै
