चौमूं में अचानक बदला मौसम का मिजाज, झमाझम हुई बारिश

चौमूं में अचानक बदला मौसम का मिजाज, झमाझम हुई बारिश
X

जयपुर। चौमूं इलाके में सुबह-सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल और सुबह-सुबह झमाझम बारिश का दौर शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है. आसमान में काले बादल छाने से दिन में अंधेरा छाया. बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है.

ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को परेशानी हुई है. स्कूली बच्चों को भी बारिश के बीच स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई. करीब 5 दिन पहले भी चौमूं इलाके में ओलावृष्टि और झमाझम बारिश हुई थी. मौसम बदलने से चौमूं इलाके में बढ़ी ठंड, लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए है.

Tags

Next Story