एफएमडी एवं पीपीआर के टीके लगाने का अभियान 31 दिसम्बर तक बढ़ाया

By - मदन लाल वैष्णव |19 Dec 2024 3:14 PM IST
उदयपुर। राजस्थान में पशुपालन विभाग की ओर से चलाए जा रहा खुरपका-मुंहपका टीकाकरण कार्यक्रम को पशुपालकों की सुविधा के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. शरद अरोड़ा ने पशुपालकों से अपील है कि विभाग की टीम गांव में आने पर ज्यादा से ज्यादा पशुपालक उक्त अभियान का लाभ लें तथा अपने पशुओं का टीकाकरण कराकर उन्हें बीमारी से बचाएं। सभी टीके पशुपालक के घर पर निःशुल्क लगाए जा रहे हैं। पशुपालक उनके जन आधार पर संपदा मोबाइल नंबर पर इस कार्य हेतु आया ओटीपी भी पशुपालन टीम के अलावा अन्य को नहीं दें।
Next Story
