राजस्थान भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज

X
By - मदन लाल वैष्णव |22 July 2024 12:51 PM IST
जयपुर। राजस्थान भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी इस बार किसी ओबीसी या एससी वर्ग के नेता पर दांव खेल सकती है। चर्चा यह भी है कि पार्टी किसी महिला नेता को इस पद पर बैठा सकती है। दिसम्बर में यूं तो पार्टी में नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय है, लेकिन उपचुनावों को देखते हुए यह विचार चल रहा है कि अगस्त माह में ही क्यों ना नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाए, जिससे उपचुनावों में नए जातिगत समीकरणों का फायदा मिल सके।
Next Story
