भजनलाल सरकार ने गायों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

X
By - मदन लाल वैष्णव |28 Oct 2024 2:36 PM IST
जयपुर । राजस्थान में उपचुनाव से पहले भजनलाल सरकार ने बड़ा दांव चल दिया है। राज्य सरकार ने गायों को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए आवारा जैसे शब्द के उपयोग पर रोक लगा दी है। अब गाय के लिए निराश्रित/बेसहारा शब्द का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकारी आदेशों, दिशा-निर्देशों, सूचना पत्र, परिपत्र और रिपोर्ट में ‘आवारा’ शब्द की जगह निराश्रित गौवंश का उपयोग किया जाएगा।
Next Story
