वैश्विक युद्ध, भू-राजनीतिक हालात के बीच गैस आपूर्ति पर अस्थायी निर्णय, अंतिम डिलीवरी के 21 दिन बाद ही बुक होगा अगला सिलेंडर

जयपुर । वैश्विक युद्ध, भू-राजनीतिक हालात के बीच गैस आपूर्ति पर अस्थायी निर्णय लिया गया है. घरेलू LPG सिलेंडर बुकिंग पर 21 दिन का अंतराल लागू होगा. अंतिम डिलीवरी के 21 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक होगा. घरेलू उपभोक्ताओं की वास्तविक जरूरत पूरी करने के लिए व्यवस्था है. सभी उपभोक्ताओं तक समान आपूर्ति सुनिश्चित करने का उद्देश्य है. हालात सामान्य होने तक अस्थायी रूप से नियम लागू किया गया है.
केंद्र सरकार ने LPG उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था को सख्ती से नियंत्रित किया:
केंद्र सरकार ने LPG उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था को सख्ती से नियंत्रित किया है. रिफाइनिंग कंपनियों को उत्पादन स्तर बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं. देशभर के डिपो और इंस्टॉलेशन तक आपूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था आदेश पेट्रोलियम उत्पाद (रखरखाव,उत्पादन,भंडारण और आपूर्ति) आदेश, 1999 के तहत जारी किए हैं. सार्वजनिक हित और उपभोक्ता सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है.
सरकारी तेल कंपनियों को ही LPG उपलब्ध कराने का आदेश:
घरेलू उपभोक्ताओं को LPG आपूर्ति में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. सरकारी तेल कंपनियों को ही LPG उपलब्ध कराने का आदेश हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को आपूर्ति के आदेश हैं. रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने का उद्देश्य है. केंद्र सरकार ने सार्वजनिक हित में आदेश जारी किया है. आगे के आदेश तक व्यवस्था लागू रहेगी.
सभी रिफाइनरियों को प्रोपेन-ब्यूटेन से अधिकतम LPG उत्पादन के निर्देश:
केंद्र सरकार का घरेलू LPG आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सभी रिफाइनरियों को प्रोपेन-ब्यूटेन से अधिकतम LPG उत्पादन के निर्देश दिए हैं. पेट्रोकेमिकल उत्पादों के लिए प्रोपेन-ब्यूटेन उपयोग पर रोक लगाई है. LPG केवल सरकारी तेल कंपनियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. उल्लंघन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी.
