डिवाइडर से टकराई बाइक; मां, बेटे-बहू की मौत

डिवाइडर से टकराई बाइक; मां, बेटे-बहू की मौत
X

जयपुर । तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और मां की मौत हो गई। तीनों बाइक से एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसा रविवार दोपहर करीब 1 बजे जमवारामगढ़ स्टेट हाईवे पर रोड़ा नदी के पास हुआ।

SHO (जमवारामगढ़) भगवान सहाय ने बताया- जमवारामगढ़ के गोपालगढ़ निवासी बंटी (24), उसकी पत्नी भावना (20) और मां बल्लू देवी (45) की मौत हुई है। भावना 4 महीने की प्रेग्नेंट थी।

SHO (जमवारामगढ़) भगवान सहाय ने बताया- बंटी गोपालगढ़ में चाय की एक दुकान पर काम करता था। सालभर पहले ही भावना से उसकी शादी हुई थी। रविवार को नीम्बी गांव में उनके एक परिचित की शादी थी। दोपहर करीब 1 बजे तीनों बाइक से शादी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।

जमवारामगढ़ स्टेट हाईवे पर रोड़ा नदी के पास ओवरस्पीड होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सहित रोड पर गिरने से तीनों के सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर जमवारामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। देर शाम इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं।

Tags

Next Story