बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता रद्द

X
By - मदन लाल वैष्णव |23 May 2025 3:24 PM IST
जयपुर । राजस्थान की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक कंवरलाल मीणा की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद यह निर्णय लिया। कंवरलाल मीणा को 20 साल पुराने एक आपराधिक मामले में दोषी पाया गया था और उन्हें 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसी कारणवश, उनकी विधायकी 1 मई, 2025 से समाप्त मानी जाएगी। इस फैसले से राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।
Next Story
