राजस्थान में जनजाति परिवारों के लिए घी और तेल वितरण में बदलाव, महिला मुखिया के खाते में सीधे 1200 रुपए

जयपुर। जनजाति परिवारों के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ी पहल करते हुए घी और तेल वितरण की व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। अब राशन वितरण की जगह महिला मुखिया के बैंक खाते में हर महीने 1200 रुपए डाले जाएंगे। इस नई व्यवस्था से प्रदेश के करीब 38,000 जनजाति परिवारों को लाभ मिलेगा।
बजट घोषणा के दौरान वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि घी और तेल वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अब सहरिया-कथौड़ी परिवारों को राशन के बजाय महिला मुखिया के खाते में 1200 रुपए प्रति माह जमा किए जाएंगे। इससे 38,000 परिवार लाभान्वित होंगे। साथ ही श्रमिकों के लिए क्रांतिकारी 'श्रम सेतु मोबाइल ऐप' लॉन्च किया जाएगा।
श्रमिकों को मिलेगी डिजिटल लेबर चौक की सुविधा
श्रम सेतु मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल लेबर चौक की सुविधा मिलेगी। श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन, पहचान पत्र और रोजगार की मांग-आपूर्ति घर बैठे कर सकेंगे। कल्याणकारी योजनाओं का भुगतान भी ऑनलाइन होगा।
