सांगानेर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: जरूरतमंदों के स्वास्थ्य की हुई जाँच

सांगानेर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: जरूरतमंदों के स्वास्थ्य की हुई जाँच
X

जयपुर (हलचल)। सांगानेर की बैरवा कॉलोनी में मानवता की सेवा के उद्देश्य से अच्छाई संस्था और राजसभा के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श उपलब्ध कराना था।

संस्था की प्रतिनिधि रेखा शर्मा और विनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के दौरान डॉ. विष्णु गुप्ता और उनकी मेडिकल टीम ने बड़ी संख्या में आए नागरिकों के स्वास्थ्य की गहन जाँच की। शिविर में मरीजों को न केवल उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, बल्कि आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

इस सेवा कार्य के दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रेखा शर्मा, विनीत शर्मा, डॉ. हर्षित शर्मा, मोहसिन कुरैशी और फिरोज कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। टीम ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा प्रकल्प जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Tags

Next Story