आज 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, कल भी बरसेंगे बादल, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

जयपुर: होली और धुलंडी के बाद भी पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। पिछले दो दिन से प्रदेश के अलग अलग जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। आज शनिवार 15 मार्च को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का मौसम बना रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए ताजा बुलेटिन में राजस्थान के 13 जिलों में आज शनिवार 15 मार्च को तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर शामिल हैं। इन जिलों में तेज झोकेदार हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। भरतपुर जिले में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है। बारिश और ओलावृष्टि की वजह से तापमान में गिरावट बनी हुई है।
दो दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि
तीन दिन पहले नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था। उसकी वजह से प्रदेश में बारिश का मौसम बन गया। पिछले दो दिन से अलग अलग क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। होली के दिन जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और कोटपूतली बहरोड में ओलावृष्टि हुई थी। धुलंडी के दिन भी शेखावाटी के चूरू जिले में ओलावृष्टि हुई। बारिश तो प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हुई। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था कि रविवार 16 मार्च तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। ऐसे में आज भी बारिश और ओलावृष्टि का मौसम बना हुआ है। कल से मौसम साफ होने लगेगा।
बारिश और ओलावृष्टि से तापमान लुढ़का
पिछले सप्ताह प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी पड़ रही थी। कुछ जिलों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी बाहर निकल गया था लेकिन बारिश का मौसम बनने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक तापमान में दूसरे स्थान पर बाड़मेर रहा जहां 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। तीन दिन पहले जहां 15 से ज्यादा जिलों का तापमान 37 डिग्री सेल्सिसय से बाहर था। वहीं अब केवल 6 जिले ऐसे हैं जहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से बाहर निकल सका। जालौर में 37.4 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 37.3 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 37 डिग्री सेल्सियस और करौली में 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गंगानगर का अधिकतम तापमान तो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहां 27.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
माउंट आबू में 12.8 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 13.2 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 15.2 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 15.9 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 16.2 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 16.5 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 16.5 डिग्री सेल्सियस
पाली में 16.8 डिग्री सेल्सियस
लूणकरणसर में 16.9 डिग्री सेल्सियस
करौली में 17.3 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 17.3 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 18.0 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 18.2 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 18.3 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 18.4 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 18.6 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 19.0 डिग्री सेल्सियस
झुंझुनूं में 19.0 डिग्री सेल्सियस
नागौर में 19.2 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 19.6 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 19.9 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 20.2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 20.5 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 20.7 डिग्री सेल्सियस
प्रतापगढ में 21.4 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 21.5 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 22.0 डिग्री सेल्सियस
जालोर में 24.4 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 25.2 डिग्री सेल्सियस