राजस्थान भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष और 7 मंत्री सहित 34 नामों की घोषणा

जयपुर। लंबे इंतजार के बाद राजस्थान भाजपा ने नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश भाजपा की नई टीम में 34 नामों का एलान किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को नई कार्यकारिणी की लिस्ट जारी किया। जिसमें 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 7 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सहकोषाध्यक्ष, एक प्रकोष्ठ प्रभारी और 7 प्रवक्ता बनाए गए हैं।
राजस्थान भाजपा की कार्यकारिणी में पहले 10 उपाध्यक्ष थे। लेकिन, नई टीम में 9 उपाध्यक्ष ही बनाए गए हैं। नाहर सिंह जोधा, मुकेश दाधीच, डॉ. ज्योति मिर्धा को फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, बिहारीलाल विश्नोई, छगन माहुर, हकरू माईड़ा, अल्का मुन्दड़ा और सरिता गेना नए उपाध्यक्ष बनाए हैं।
4 महामंत्री और 7 मंत्री बनाए
नई कार्यकारिणी में 4 महामंत्री और 7 मंत्री बनाने की घोषणा हुई। श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, भूपेन्द्र सैनी और मिथिलेश गौतम को मंत्री बनाया है। वहीं, नारायण मीणा, अजीत माडन, अपूर्वा सिंह, आईदान सिंह भाटी, एकता अग्रवाल, नारायण पुरोहित, सीताराम पोसवाल (गुर्जर) को मंत्री बनाया गया है।इसी तरह पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, डॉ. श्याम अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष, विजेन्द्र पूनिया को प्रकोष्ठ प्रभारी, कैलाश वर्मा, कुलदीप धनकड़, रामलाल शर्मा, दशरथ सिंह, मदन प्रजापत, राखी राठौड़ व स्टेफी चौहान को प्रवक्ता, मुकेश पारीक को कार्यालय सचिव, हीरेन्द्र कौशिक को सोशल मिडिया प्रभारी, अविनाश जोशी को आईटी प्रभारी, प्रमोद कुमार वशिष्ठ को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
