अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की, 320 किलो ड्रग निर्माण के केमिकल बरामद

X
By - मदन लाल वैष्णव |4 Feb 2026 3:14 PM IST
झालावाड़। झालरापाटन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 320 किलो केमिकल के साथ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा जो केमिकल को मध्य प्रदेश के आगर ले जा रहे थे। पूछताछ और निशानदेही के बाद पुलिस ने माचलपुर, मध्य प्रदेश में एक ड्रग फैक्ट्री का खुलासा किया।
फैक्ट्री से खतरनाक और विभिन्न प्रकार के 40 किलो केमिकल जब्त किए गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीनों आरोपियों के साथ कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए और तीन चौपहिया वाहन जब्त किए।
झालावाड़ एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई से अवैध ड्रग निर्माण और वितरण पर बड़ी रोक लगेगी और भविष्य में ऐसे मामलों में सतर्कता बढ़ेगी।
Tags
Next Story
