जोधपुर: 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26' को लेकर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित

जोधपुर नगर निगम मीटिंग हॉल में शनिवार को 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26' की सफलता के लिए एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला (Orientation Workshop) संपन्न हुई। स्वायत्त शासन विभाग (LSG) के प्रमुख शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जोधपुर संभाग के सभी नगरीय निकायों के आयुक्तों और अधिशाषी अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल रैंकिंग की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहरों की जीवन-गुणवत्ता सुधारने का माध्यम है। उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर 'महा अभियान' चलाने का आह्वान किया।
कार्यशाला के मुख्य बिंदु:युद्ध स्तर पर तैयारी: आगामी सर्वेक्षण से पहले सभी निकायों को सफाई कर्मचारी, इंजीनियरिंग विंग और सीएसआई के साथ बैठक कर ग्राउंड पर काम करने के निर्देश दिए गए।विशेष फोकस: इस वर्ष विजिबल स्वच्छता, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और कचरा प्रसंस्करण (Waste Processing) पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाएगा।ओडीएफ और वॉटर प्लस: सभी निकायों को सीवरेज और वाटर मैनेजमेंट को मजबूत कर ODF++ और 'वॉटर प्लस' रेटिंग हासिल करने का लक्ष्य दिया गया।
नागरिक भागीदारी: सर्वेक्षण में आम जनता के फीडबैक को उच्च प्राथमिकता दी गई है। स्कूलों और धार्मिक स्थलों पर व्यवहार परिवर्तन की गतिविधियों पर जोर रहेगा।
कार्यशाला में नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी, उपनिदेशक पुष्पा कंवर सिसोदिया सहित राज्य स्तरीय पीएमयू टीम और जोधपुर, पाली, जालौर, बाड़मेर, जैसलमेर व अन्य जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
