नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मोत

कोटा । मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर एमपी की स्टूडेंट ने जान दे दी है। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसके पास के रूम में रहने वाली अन्य छात्राएं उसे लेकर अस्पताल गई थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।
दादाबाड़ी थाना अधिकारी बलदेव राम का कहना है कि मामले में परिजनों को सूचना कर दी गई थी,जिसके बाद में शुक्रवार को पहुंच गए और छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
बलदेव राम का कहना है कि 18 वर्षीय छात्रा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की निवासी है। घटना गुरुवार रात को 11:00 बजे के आसपास हुई थी। छात्रा करीब ढाई महीने पहले कोटा के वसंत विहार इलाके में आकर किराए से कमरा लेकर रहती थी। जूही ने ऑनलाइन कोर्स ले रखा था. कोचिंग में पढ़ने नहीं जाती थी. इस मकान में रह रही अन्य छात्राओं के साथ कॉमन टॉयलेट यूज करती थी।
घटना के दौरान उसे उल्टियां हो रही थीं, इसलिए मामले का खुलासा हो गया. उल्टी करते समय अन्य छात्राओं ने जोर देकर पूछा, तब उसने पूरी बात उन्हें बता दी थी।साथ रहने वाली लड़कियों ने मकान मालिक को बताया और सभी उसे अस्पताल लेकर गए. जहां पर उसके परिचित भी आ गए थे. घटना को लेकर क्या कारण रहे हैं, इस संबंध में फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
