उदयपुर में प्रदर्शन,: वकीलों की पुलिस से धक्का-मुक्की: एसपी हाय-हाय के नारे लगाए, दो दिन की चेतावनी गिरफ्तारी नहीं तो उग्र प्रदर्शन

वकीलों की पुलिस से धक्का-मुक्की: एसपी हाय-हाय के नारे लगाए, दो दिन  की चेतावनी गिरफ्तारी नहीं तो  उग्र प्रदर्शन
X

उदयपुर . शहर में आज में वकीलों ने अपने साथियो के साथ हुई घटनाओं में आरोपियों की गिरफ्तारी की लंबे समय से मांग कर के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करने के विरोध में आज कोर्ट में हड़ताल रखे कलेक्ट्री पर उग्र प्रदर्शन किया। अपनी मांग को लेकर सैकड़ों वकील रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसपी हाय-हाय के नारे लगाए गए। वकीलों ने चेतावनी दी की कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

वकीलों ने कलेक्ट्री पर फर्स्ट फ्लोर पर बने एसपी ऑफिस में जाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिस बल ने उन्हें सीढ़ियों पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ वकीलों की धक्का-मुक्की हुई।करीब आधे घंटे तक वकीलों का प्रदर्शन चला। इसके बाद वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी योगेश गोयल से मिला और उनकी मांगों पर कार्रवाई करने की बात कही।उदयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह शक्तावत ने बताया कि पिछले एक माह में वकीलों के साथ 3 से 4 घटनाएं हो गई। जिसमें महिला वकील के साथ मारपीट और वरिष्ठ वकील पर जानलेवा हमला शामिल है।शहर में हुई वकीलों के साथ इन घटनाओं पर आरोपियों की गिरफ्तारी की लंबे समय से मांग कर रहे है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी के विरोध में आज कोर्ट में हड़ताल की गई। साथ ही पुलिस प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Tags

Next Story