मदन राठौड़ के बेटे की शादी का सादगी भरा कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल

मदन राठौड़ के बेटे की शादी का सादगी भरा कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल
X

पाली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के बेटे श्रेयांश 30 नवंबर को उर्मिला के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पाली में इस शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विशेष बात यह है कि इस कार्ड में सिर्फ शादी का कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि एक अनोखा संदेश भी शामिल है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने इस कार्ड के माध्यम से सादगी और फिजूलखर्ची से बचने का संदेश दिया है। कार्ड का डिजाइन बेहद सुंदर है और एक ही पन्ने में पूरे शादी समारोह की जानकारी दी गई है। यही वजह है कि लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

VIP मेहमानों के लिए खास व्यवस्था शादी में कई VIP मेहमान भी आएंगे। उनमें से कई हेलिकॉप्टर के जरिए आएंगे। उनके लिए पाली के जाडन ओम आश्रम परिसर में हेलीपेड तैयार करवाए जा रहे है। जहां उनके हेलिकॉप्टर लैंड होंगे और फिर सड़क रास्ता से होते हुए पाली गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड विवाहित स्थल पहुंचेंगे।

गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह, बंगाली तर्ज पर सजा रहा टेंट भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बंगला सर्किट हाऊस के सामने की तरफ बना हुआ है। और उससे कुछ ही दूरी पर गर्ल्स कॉलेज है। ऐसे में गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड की सफाई करवाई गई है। वहा एक साथ 3 से 4 हजार लोग भोजन कर सके। उस हिसाब से ग्राउंड कवर कहा उसकी बाउंड्री बनाई जा रही है।




पूरा टेंट बंगाली थीम पर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही एक बना डोम रसोई घर के रूप में बनाया जा रहा है। 30 नवम्बर की शाम को शादी का मुख्य खाना इस ग्राउंड में होगा। इसके साथ ही 29 नवंबर की शाम को संगीत प्रोग्राम भी गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में बने गार्डन में होगा। उसको लेकर भी टेंट लगाने की तैयारी चल रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बंगले को भी सजाया जा रहा है।


Tags

Next Story